FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गीता कोड़ा का भाजपा में जाने से झामुमो का रास्ता साफ

चक्रधरपुर के विघायक सुखराम उरांव को बनाया जाए कैंडिडेट

चाईबासा। सांसद गीता कोडा के भाजपा में जाने से सिंहभूम संसदीय सीट गठबंधन के झामुमो के पाले में लगभग जाने की उम्मीद बन रहा है। यहां झामुमो के लिए दरवाजे खुल गए हैं। सिंहभूम संसदीय सीट से झामुमो और जमशेदपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड सकते हैं। गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को ही टिकट मिलना लगभग तय लग रहा है। कांग्रेस में इस समय कोइ ऐसा कदवार नेता नहीं है जो गीता कोड़ा का टक्कर दे सके।जमशेदपुर संसदीय सीट कांग्रेस को ही मिलेगा और सिहभुम सीट झामुमो को। पश्चिमी सिंहभूम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष मोअजजम बिहारी ने झामुमो के आला कमान से मांग किया है कि सिंहभूम संसदीय सीट से झामुमो से चक्रधरपुर के विघायक सुखराम उरांव को टिकट दिया जाए। श्री उरांव को टिकट उक्त सीट पर देने से जीत की उम्मीद की जा सकती है।श्री उरांव का सभी समुदाय के लोगों के साथ अच्छा संबंघ रहने के कारण हर समुदाय के लोगो का वोट उसे मिल सकता है।इस समय चुनाव लडने के लिए जो व्यवस्था चाहिए वह सभी व्यवस्था उनके पास मौजूद है।ऐसे भी चाइबासा, चक्रधरपुर, मझगांव, मनोहरपुर, सरायकेला और खरसावां में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विघायक है।सभी का सहयोग मिलने से सिंहभूम सीट पर झामुमो का कब्जा हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव झामुमो को जीतना है तो सिंहभूम के सभी विधायक और कार्यकर्ता को एक साथ मिलकर ताकत लगना होगा।

Related Articles

Back to top button