CRIMENationalUttar pradesh

गाजियाबाद:50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या के मामले में चल रहा था फरार

राजेश कुमार झा

50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
गाजियाबाद के मुरादनगर में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश मोनू के बीच हुई मुठभेड़ में मोनू उर्फ विशाल चौधरी ढेर हो गया। मुठभेड़ शुक्रवार दोपहर मुरादनगर में गंगनहर पटरी के पास हुई है। मोनू मुरादनगर में मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल और ठेकेदार नवीन भारद्वाज की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार गंगनहर के पास से मोनू के गुजरने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोनू ने पुलिस को देखकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। आत्मसुरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की तो मोनू के गोली लग गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने लखनऊ पुलिस अधिकारियों को मुठभेड़ की सूचना दी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मोनू के ढेर होने की पुष्टि की है।

उखलारसी का रहने वाला था मोनू

मोनू उर्फ विशाल मुरादनगर के उखलारसी गांव का रहने वाला था। इसके खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद में हत्या, गैगस्टर लूट समेत 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हाल में पुलिस ने इसकी 29 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।

Related Articles

Back to top button