FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गम्हरिया गुरुद्वारा में कन्हैया ज़ी निशुल्क डिस्पेंसरी का उद्घाटन डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू ने किया

जमशेदपुर । गम्हरिया गुरुद्वारा कैंपस में भाई कन्हैया जी निशुल्क डिस्पेंसरी का उद्घाटन झारखंड सिख रतन सेवा अवॉर्ड से सुशोभित डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू द्वारा फीता काटकर किया गया।.मौके पर डॉक्टर कृपाल सिंह उनकी धर्मपत्नी किरनजीत कौर डॉक्टर अमरजीत सिंह, सी जीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंहइंदर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस डिस्पेंसरी में डॉक्टर अमरजीत सिंह रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक बैठेंगे और अपनी सेवाएं देते रहेंगे।.इस विशेष मौके पर सी जीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने-अपने संबोधन में इस नेक पुनीत कार्य के लिए गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत के प्रति आभार प्रकट किया।.इस मौके पर गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह पतवंत सिंह सौदागर सिंह निर्मल सिंह गुरशरण सिंह इंद्रजीत सिंह सारंग अर्जुन सिंह वालिया बलदेव सिंह जसवीर सिंह दविंदर सिंह स्त्री सत्संग सभा की महासचिव चरणजीत कौर रविंदर कौर हरिंदर कौर नरेंद्र कौर आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button