ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

खेल प्रेमी समिति की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर दस वरिष्ठ विभूतियो को सम्मानित किया गया


तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति के द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्म उत्सव सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्थानीय रविंद्र भवन में जिले के 10 खेल विभुतियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में फुटबॉल में चाइबासा के सुरेंद्र पुरती,क्रिकेट में चाइबासा के सुप्रियो फौजदार,हॉकी में मनोहरपुर के वरदान टोपनो ,योग में चाइबासा के मघुसुदन पाल ,वॉलीबॉल में चक्रघरपुर के कमलेश होता । शतरंज में चाइबासा के नरेंद्र नाथ पांडे, एथलेटिक्स में चक्रघरपुर के आशीष दत्ता, बॉडीबिल्डिंग में चाईबासा के शिव कुमार शाही , कराटे में घनुजय के अलावा मरणोपरांत बैडमिंटन में चाइबासा के स्वर्गीय प्रवल राय शामिल है।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असिन कुमार सिंह और अन्य खेलों के सचिवों द्वारा ने किय गया। अवसर पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राहुल देव बड़ाइक ने खेल का महत्व बताते हुए कहा कि समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कहा कि आज उन खेल विभुतियों को सम्मानित किया गया है जिन लोगो को हम भूल चुके थे। उक्त विभुतियों ने अपने समय में जिला, राज्य और देश के लिए कइ प्रतियोगियों में अपना खेल का जौहर दिखा चुके हैं।। उक्त लोगों को सम्मानित कर खेल प्रेमी समिति ने खिलाड़ियों के अंदर फिर जोश भरने का काम किया है।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असीम कुमार सिंह,जिले के सभी खेल संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव भी उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष डी,के बनर्जी ने अघयक्ष भाषण दिया और स्वागत भाषण आशीष बिरूवा दिया।मंच संचालन रमेश दास और शीतल बागे ने किया।इस अवसर पर डा,सोमय सेनगुप्ता, ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव अजय नायक, अशोक जोशी गुरूमुख सिंह खोखर,,समिति के सुनीता पुरती,मतलूब आलम,गरदी मुंडा, जनक किशोर गोप, शुशील कुमार साव, लेखक मोअज्जम बिहारी, सूर्य कांत बोस,राजू चरण,बिरजू रजक,सुरसेन टोपनो , भागीरथी, सुशील महापात्र, दिवाकर गोप,उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button