FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अरुण सिंह ने केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रामबाबू सिंह पर हमला बोल इनके करतूतों को किया उजागर

डीसी को शिकायत पत्र देकर की मामले की जाँच की मांग

तिलक कुमार वर्मा
जमशेदपुर। हिंदू पीठ के अध्यक्ष और केंद्रीय शांति समिति के सदस्य केंद्रीय शांति समिति के सदस्य किसी को पत्र देकर इनकी करतूतों की जांच की मांग की है। अरुण सिंह को लिखे पत्र ने बताया कि केन्द्रीय शान्ति समिति सदस्य राम बाबू सिंह के द्वारा नियमो का धज्जियां उड़ाई जा रही हैँ। उन्होंने उपायुक्त से निवेदन पूर्वक सूचित करते हुए कहा कि जमशेदपुर केन्द्रीय शान्ति समिति मे जमशेदपुर के अनेकों गणमान लोगों को शामिल किया गया है ताकि जमशेदपुर मे शान्ति व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन को मदद मिल सके एंव जनता और प्रशासन मे समन्वय बना रहें।

केन्द्रीय शान्ति समिति के एक सदस्य राम बाबू सिंह इस समन्वय को तोडने मे लगे हैं। राम बाबू सिंह ने जमशेदपुर शहर में एक होडिग लगा कर केन्द्रीय शान्ति समिति का स्वयं-भू-संरक्षक घोषित कर दिये है। जिससे अन्य सदस्यों मे नराजगी उत्पन्न हुआ है।
केन्द्रीय शान्ति समिति के व्हाट्सप्प ग्रूप मे राम बाबू सिंह एडमिन के रूप में है। उसका भी वह गलत फायदा उठाते हैं। अगर कोइ सदस्य राम बाबू सिंह के गलत कार्यो का विरोध करता है तो राम बाबू सिंह उसे केन्द्रीय शान्ति समिति के व्हाट्सप्प ग्रूप से निकल देते हैं या निकालने की घमकी देते हैं।जो व्यक्ति केन्द्रीय शान्ति समिति का सदस्य नही है उसे भी अपने समर्थन के लिए इस ग्रूप में जोड़ दिये हैं।
अरुण सिंह ने डीसी से राम बाबू सिंह करतूतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
पर उचित करवाई करने की कृपा करें। एंव केन्द्रीय समिति के कुछ सदस्यो की मृत्यु हो चुकी है और अनेकों सदस्य बुजुर्ग हो चुके हैं इसलिए आप से आग्रह है कि सकारात्मकता सोच वाले नौजवानों को केन्द्रीय शान्ति समिति से जुड़ने का पहल करते हुए केन्द्रीय शान्ति समिति का पुनर्गठन करने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button