ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand
सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति घायल
व्यक्ति का एक पैर टूटा शरीर के कई हिस्सों पर आई चोटें

तिलक कुमार वर्मा
चक्रधरपुर: मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे बलकाबेड़ा गांव निवासी बांनदेव प्रधान सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। खबर के अनुसार बांनदेव अपने गांव बलकाबेड़ा से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे। तभी रांची के तरफ से आ रही चार पहिया वाहन जेएच01ईटी 1766 धक्का मार घायल कर दिया। घायल की अवस्था में तत्काल वही चार पहिया वाहन से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनका एक पैर टूट गया और सिर एवं शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।