FeaturedJamshedpur
		
	
	
खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव अरविंद सिंह से मिलने पहुंचे उनके आवास पर

जमशेदपुर। बिहार खगड़िया विधानसभा के कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव सोमवार को ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके हालचाल जाने। साथ ही बिहार और झारखंड के राजनीतिक पर चर्चा किए। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामवृक्ष गुप्ता ,सुरेश धारी, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी ,उप मुखिया सुनील गुप्ता और समाजसेवी सत्य प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।
				

