FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बालीगुमा दिशोम जाहेर गाढ़ में बाहा बोंगा 31 मार्च को

हजारों सरना धर्मावलंबियों का होगा जुटान, सामाजिक और जन संगठनों को भी भेजा गया आमंत्रण

जमशेदपुर। दिशोम जाहेर समिति गोड़गोड़ा,बालीगुमा की ओर से बालीगुमा एन एच 33 के एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में समिति
अध्यक्ष फतेहचंद टुडू ने बताया कि 24 मार्च को दिशोम बाहा बोंगा और 31 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। हजारों की संख्या में सरना धर्मावलंबियों का महजुटान होगा।उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गिरफ्तारी साजिश के तहत की गई है। आदिवासी समाज इसका घोर निंदा करता है।
विभिन्न क्षेत्रों से सरना धर्मावलंबियों का जुटान होगा।

समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन ने बताया कि इस समय पर्यावरण कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। पर्यावरण के अनुरूप अपना जीवन शैली, संस्कृति, परंपरा, सोच- विचार लाने की जरूरत बताया। प्रकृति की उपासना कर पर्यावरण को संरक्षण करने के लिए संकल्प भी लेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा आकर्षक का केंद्र दिशोम जाहेर गाढ़ लगभग 10 एकड़ में फैले जगह में आदिवासियों के इतिहास में जीवन सभ्यता की उत्पत्ति एवं विभिन्न ऐतिहासिक सामाजिक घटना को झांकियां द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। यह पिछले वर्ष से भी और बेहतर रूप से सजाया जा रहा है। इस मौके मरांग बुरु बाहा रुसिका क्लब बनामघुटू,दलदली के अलावा सरना ग्रुप कुमरूम, संयुक्त वन अधिकार समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा के बाहा नृत्य मंडलियों द्वारा बाहा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। संगीतकार नोगेन मार्डी, रुपाली हांसदा बाहा गीत प्रस्तुत करेंगे।
दिशोम बाहा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो वरिष्ट नेता महावीर मुर्मू
विशिष्ट अतिथि के रूप मे माझी परगना महाल के देश परगना श्री बैजू मुर्मू, गांव गणराज्य परिषद के कुमार चंद्र मार्डी, झामुमो घाटशिला प्रखंड उपाध्यक्ष श्री सुखलाल हांसदा, टाटा स्टील फाउंडेशन के जीरेन जेवियर आदि उपस्थित होंगे।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू, सचिव मदन मोहन सोरेन,सुकलाल टुडू,सनातन टुडू, पप्पू सोरेन,सिंगराई सोरेन, राजेश सोरेन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button