FeaturedJamshedpurJharkhand

क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से महिला दिवस और होली मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर । क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की महिला इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा होली का सामूहिक आयोजन बड़े धूमधाम से तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम गोविंदपुर के किंग होटल में मनाया गया जिसमें सभी क्षत्रानियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के दिशा निर्देश तथा जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह प्रदेश सचिव चंदा सिंह राजपूत उपस्थित थे।इस अवसर पर महिला सम्मान समारोह के अंतर्गत वकील सुधा सिंह को उनके सामाजिक कार्यों के लिए तथा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष विभा सिंह को पंचायत की चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए तथा उनको उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम में कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह तथा उनकी टीम के द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शोभा शीलू सिंह, पूनम गोविंदपुर ,सोनी सिंह,कंचन सिंह बिंदु सिंह,संगीता सिंह, पूनम सिंह (टेल्को) पूनम सिंह (बिरसानगर) किरण सिंह,राजरानी सिंह, नीता सिंह ,सरोज सिंह,निशा सिंह, विभा सिंह,उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button