FeaturedJamshedpur

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के एजेंसी कर्मचारियों ने किया कार्यक्रम आयोजित

रोशन कु पांडेय
जमशेदपुर. मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शुक्रवार को एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एजेंसी के कर्मचारियों का 2018 के अगस्त माह से लेकर दिसंबर 2018 तक का बकाया भुगतान नहीं हो पाया था। कई प्राचार्य आए और गए। इसके बावजूद भी इस गरीब कर्मचारियों का पैसा नहीं मिल पाया। कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने इस मुद्दे को लेकर सिंडीकेट आवाज उठाया था। वर्कर्स कॉलेज समेत कई अन्य कॉलेज के कर्मचारियों का पैसा मिलने की आस जगी। शुक्रवार को वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा इतने कर्मचारियों का बकाया पैसा था। उसे दिलवाया गया। इस खुशी में आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा प्राचार्य समेत पांच अन्य लोगों को सम्मानित करने का काम किया गया। इस मौके पर प्रो सुभाष चंद्र दास, प्रोफेसर अनिल चंद्र पाठक, मनमोहन गांधी, सुशांत राउत, बिपाशा कुमारी ,नीतीश कुमार, सैसब सरकार एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button