FeaturedGOVERMENTJamshedpurJharkhand

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल शहर में

जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्यव्यापी कार्यक्रम “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के द्वितीय चरण में दिनांक 7/11/ 2022 को झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर आगमन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पुर्वी सिंहभूम हार्दिक स्वागत करती है।
झारखंड सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए जिला समिति पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिला के सभी केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारीयों, सदस्यों,सहित सभी प्रखंडों, नगर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में 7 नवंबर 2022 को आयोजित कार्यक्रम में आपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान करती है।
यह जानकारी घाटशिला विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष रामदास ने दी।

Related Articles

Back to top button