FeaturedJamshedpurJharkhandPolitics

कौन हैं शिव शंकर सिंह… जिनके समर्थन में उमड़ रहा जनसैलाब?

झारखंड में BJP की बढ़ाई टेंशन

जमशेदपुर, 23 अक्टूबर: गोलमुरी के छोटे से मोहल्ले केबुल टाउन के रहने वाले शिव शंकर सिंह बेहद सामान्य परिवार से आते हैं. उनके पिता यहीं इन्डियन केबुल कम्पनी, जो सालो से बंद पडी है, में साधारण कामिॅक थे। शिव शंकर सिंह के परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा है. वह वैचारिक रूप से बीजेपी के करीब हैं और पिछले 30-35 वषोॅ से संघ, भाजपा एवं एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे हैं, लेकिन आज पूवीॅ जमशेदपुर में भाजपा पार्टी के लिए ही चुनौती बन गए हैं।

जमशेदपुर की राजनीति में इस समय भाजपा नेता एवं प्रसिध्द सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह की घर-घर में खूब चर्चा हो रही है। श्री सिंह अभी वर्तमान में लोकप्रिय ‘कोशिश -एक मुस्कान’ संस्था के माध्यम से समाजसेवा करते है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्रीडा भारती से सक्रिय रुप से जुडे हुए हैं और जमशेदपुर पूर्व विधान सभा सीट से चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस व्यक्तित्व का नाम है शिव शंकर सिंह, जिसे सुनने और देखने के लिए उसके नामांकन रैली में हजारों की तादाद में लोग उमड़ पडे।
जमशेदपुर पूर्व विधान सभा सीट पर चुनावी ताल ठोककर शिव शंकर सिंह ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उडीसा के राज्यपाल रघुवर दास को सीधे तौर पर चुनौती दे दी है। ज्ञात हो कि रघुवर दास अपने प्रभाव से अपनी बहू पूणिॅमा दास को इस सीट से भाजपा उम्मीदवार बनवाए हैं। नामांकन के दौरान सिंह को सुनने और देखने के लिए लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर गया। शिव शंकर सिंह के नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ एवं समर्थन को देखकर, सिंह इसे परिवारवाद के विरोध में जनता का स्वभाविक प्रतिक्रिया के रुप में देखतें हैं। शिव शंकर सिंह कहते हैं कि यह परिवारवाद के खिलाफ आम जनता की लडाई है, जिसका चेहरा मात्र शिव शंकर सिंह हैं। यही वजह है कि यह नेता इस विधानसभा चुनाव के सबसे चर्चित उम्मीदवारों में से एक बन गया है और इन्हें जनता का इतना समर्थन मिल रहा है। आज का जनसैलाब सभी को आश्चर्यचकित कर रहा है, यह क्षेत्र की जनता पर ईश्वर का चमत्कार है। यह अकल्पनीय है, अद्भुत है। हजारों आम जन का स्वत: इकत्रित होना, बिना ईश्वर की इच्छा के असंभव है।

Related Articles

Back to top button