CRIMEFeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा : रामदास सोरेन

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार सरकार आपके द्वार अभियान का पहला चरण आगामी 12 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक और फिर दूसरा चरण 1 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी कदमा उलियान स्थित निर्मल भवन में घाटशिला के विधायक एवं पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष रामदास सोरेन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर से लेकर हर घर में वंचितों का इसका लाभ मिले सरकार का यही प्रयास है। कोई भी वंचित अपने अधिकार से पीछे ना रहे उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संबंधित सभी प्रशासनिक पदाधिकारी अभियान के दौरान मौजूद रहेंगे और जन समस्याओं को बारीकी से देखा जाएगा और समस्या संबंधित आवेदन जमा लिया जाएगा। इस संबंध में 20 सूत्री के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने बताया कि पहले चरण में 36 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे जिनका निराकरण सरकार के माध्यम से कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्या का भी निदान किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उनसे कहा गया कि जिनकी समस्या है सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत को अपनी मांगों को रखें। उसका निदान किया जाएगा।

हरि मुखी हुए झामुमो में शामिल

इस अवसर पर भाजपा से त्यागपत्र देने वाले बर्मामाइंस हरिजन बस्ती निवासी हरि मुखी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने माला पहनाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल किया।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विधायक सविता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरुद्दीन, महावीर मुर्म, बीस सूत्री के सदस्य प्रमोद लाल, झामुमो नेता राजू गिरी, बीर सिंह सुरेन, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, लालटू महतो, अरुण सिंह राजा, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button