ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

कोलकाता संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की कला और संस्कृति Octave 2025 का हुआ शुभारंभ


तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा अवस्थित ऐसोसिएशन मैदान में आज से पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र , कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की कला और संस्कृति Octave 2025 का शुभारंभ विधिवत रूप से प्रमंडलीय आयुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज , निर्देशक पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान आयुक्त श्री हरि कुमार केशरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्य की कला – संस्कृति , पारंपरिक वेशभूषा, खान- पान से आप सबको अवगत कराना है।हम इस बात से अवगत हैं, कि भारत विविधताओं से भरा एक संपूर्ण राष्ट्र है।

अनेकता में एकता वाले इस राष्ट्र की कला संस्कृति पर हम सबको गर्व है। हम EZCC ,संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार को इस तरह के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने कोल्हान वासियों को पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की कला संस्कृति से रूबरू कराने का अवसर प्रदान किया। अन्य राज्यों की कला संस्कृति का अवलोकन कर हम अपना आकलन कर सकते हैं, कि वेशभूषा, खान पान में अलग होने के बावजूद भी किस तरह एक हैं। उन्होंने कोल्हान वासियों से पूर्वोत्तर राज्यों की कला संस्कृति का सपरिवार आनंद लेने की अपील भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रत्न चौथे ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता ही अनेकता में एकता है।

oplus_32
oplus_0
पूर्वोत्तर राज्यों की 8 राज्यों की श्रृंखला की कला संस्कृति से आज हम परिचित हुए। उन्होंने कहा कि जो लोग अब तक पूर्वोत्तर राज्यों के अवलोकन से अपरिचित हैं, वे सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन में पधारकर पूर्वोत्तर भारत की कला संस्कृति का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के निदेशक आशीष कुमार गिरि ने कहा कि पहले यह कार्यक्रम बड़े-बड़े शहरों में हुआ करते थे । झारखंड के कोल्हान में इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्वोत्तर राज्यों की कला का प्रचार-प्रसार करना है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अन्य आतिथियां में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो एवं संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी गुरु तपन कुमार पटनायक सहित कई लोगों उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की ने किया इस कार्यक्रम में त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम के कलाकारों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। ज्ञात रहे की कार्यक्रम का विधिवत संचालन दिनांक 26/03/25 और 27/03/25 को भी किया जाएगा जिसमें कोल्हान वासी आकर पूर्वोत्तर भारत के कला और संस्कृति से अवगत हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button