FeaturedJamshedpurJharkhandNational

कॉंग्रेसियो ने सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का किया पुतला दहन

जमशेदपुर। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सह भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के ऊपर महिला पहलवानो के द्वारा लगाए गए योन शोषण के आरोप पर करवाई नहीं किये जाने के खिलाफ पूर्वी सिंघभूम जिला कांग्रेस ने सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया। जमशेदपुर मे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजीत आनंद एवं जिला महामंत्री अपर्णा गुहा के अगुवाई मे साकची गोलचक्कर मे इसके विरोध स्वरुप सांसद का पुतला दहन किया, इन्होने कहा की देश की महिला पहलवान देश का नाम रौशन कर चुकी हैं और वैसे महिलाओं के साथ भाजपा के सांसद ने योन शोषण किया हैं, लेकिन केंद्र सरकार और भाजपा चुप्पी साधी हुई हैं जो नारियों के सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता हैं, इन्होने सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर कड़ी कानूनी करवाई की मांग की है फांसी की सजा सजा हो| इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जी, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, महिला जिला अध्यक्ष उषा यादव, जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान, मनोज सिंह, शिल्पा चक्रवर्ती, अवधेश सिंह,संध्या दास, बेबी,सामंत कुमार, राकेश शाहू, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, फरहत बेगम, गुड्डी वर्मा, पप्पी, शमसी और कांग्रेस पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी काफी शामिल हुए|

Related Articles

Back to top button