FeaturedJamshedpurJharkhand

सावन महोत्सव में सावन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर: झारखंड छत्रिय महिला संघ द्वारा बुधवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में सावन महोत्सव समारोह अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष कल्याणी शरण, झारखंड छत्रिय महिला संघ अध्यक्ष सह जिला पार्षद डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, संरक्षिका आशा सिंह, सीता सिंह, प्रतिमा सिंह, सत्या सिंह, चिंता सिंह, मंजू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
सावन महोत्सव में सावन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न इकाइयों में चुनी गई 19सावन क्वीन आज फाइनल राउंड में यहां भाग लीं। 19 19 प्रतिभागियों में से तीन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, के रूप में चुना गया।
प्रथम स्थान पर मानगो से ममता सिंह
द्वितीय स्थान पर जुगसलाई से प्रीति सिंह तृतीय स्थान पर सिदगोड़ा से सीमा सिंह रहीं ।इस बार सावन क्वीन की प्रतियोगिता के अलावा संरक्षिका, केंद्रीय पदाधिकारी, अध्यक्ष और महासचिव में से एक एक सावन क्वीन का चुनाव किया गया।
संरक्षिका में डॉ मंजू रानी सिंह, केंद्रीय पदाधिकारी में अर्चना सिंह,
अध्यक्ष में मांगो इकाई अध्यक्ष प्रणिता सिंह, महासचिव में आदित्यपुर इकाई से बबीता सिंह सावन क्वीन के रूप में चुनी गई।
विभिन्न इकाइयों में अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था जिसमें कन्या भ्रूण हत्या नाटक की भी प्रस्तुति की गई जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। महोत्सव को सफल बनाने में सभी केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ इकाई अध्यक्ष और महासचिव का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कोमल सिंह ने किया। स्वागत भाषण डॉ कविता परमार और धन्यवाद ज्ञापन मंजू सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button