DhanbadFeaturedJharkhand

चुनाव घोषणा के साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का दल बदल का खेल शुरू

बोकारो भाजपा विधायक कार्यालय में सैकड़ो इंटक और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

बोकारो । लोकसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बोकारो भाजपा विधायक के आवासीय कार्यालय सेक्टर 1में सैकड़ो कांग्रेस और इंटक के कार्यकर्ता ने बोकारो विधायक बिरंची नारायण, धनबाद के बाघमारा विधायक एवं धनबाद लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लु महतो, भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय के मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस और इंटक के कार्यकर्ताओं को धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने सदस्यता ग्रहण कराकर भाजपा में शामिल कराया है, वहीं धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी एवं बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए इंडिया गठबंधन पर जहां हमला बोला है। साथ ही उलगुलान रैली में इंडिया गठबंधन के लोगो में आपस में टकराने पर चुस्की भी ली है। धनबाद के बाघमारा के विधायक व भाजपा के प्रत्याशी की माने तो मोदी के विकास के मुद्दे पर वह जनता के बीच जायेगे । बोकारो विधायक ने भी यह माना है कि कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होने से बोकारो विधानसभा और धनबाद लोकसभा को मजबूती मिलेगी। सैकड़ो कार्यकर्ताओं को शामिल होने पर आभार व्यक्त किया है और इंडिया गठबंधन पर चुटकी लेते हुए इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला किया है। बोकारो विधायक बिरंची नारायण की माने तो उलगुलान रैली में कुर्सी लात घुसे चले इंडिया गठबंधन का चरित्र यही है जो उलगुलान रैली में आज जनता के सामने की इंडिया गठबंधन का चरित्र उजागर हो गया है।

Related Articles

Back to top button