FeaturedJamshedpurJharkhand

केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर कार्यालय के 2 वर्ष पूरा होने पर दी बधाई, राज्य के मजदूरों के उत्थान पर भी हुई चर्चा

रविन्द्र सिंह
जमशेदपुर /रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के कार्यालय का 2 वर्ष पूरा होने पर झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने राजेश ठाकुर से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित की। राजेश ठाकुर के कार्यालय में 9 वर्षों के बाद प्रदेश कमेटी एवं जिला कमेटी का गठन हुआ, 20 सूत्री जिला एवं प्रखण्ड किर्यावान समिति में कांग्रेस कर्याकर्ताओं को उचित स्थान मिला,

झारखंड सरकार के बोर्ड एवं निगम में कांग्रेस नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलीं, शैलेश पांडेय ने आशा जताई है कि राजेश ठाकुर के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन झारखंड के सभी 14 सीटें जीतेगी। मुलाकात के दौरान शैलेश पांडेय ने राजेश ठाकुर से राज्य के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने एवं उन्हें महीने में 26 दिन काम मिले यह सरकार से बात कर सूनिश्चित करवाने का आग्रह किया, साथ ही खेतिहर मजदूर व किसानों का जो फसल बर्बाद हुआ है, सरकार के द्वारा उन्हें उचित सहायता राशि दिलवाने का भी आग्रह किया, उन्होंने राजेश ठाकुर को केकेसी की गतिविधियों के विषय में भी जानकारी दी एवं अक्टूबर महीने में विशाल मजदूर महासम्मेलन के आयोजन पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button