FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का विजया मिलन समारोह संपन्न

जमशेदपुर;झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा विजया मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारी तथा सभी इकाई के अध्यक्ष और महासचिव सम्मिलित हुए। एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सभी ने माता भगवती से सदा सुहागन रहने की कामना की
बड़ों का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। महासचिव मंजू सिंह ने बागबेड़ा दुर्गा पूजा कमिटी की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया कि सभी ने मिलकर पहली बार जमशेदपुर में पूरी पूजा का कमान संभाला प्रथम दिन से लेकर माता के विसर्जन तक एक बड़ी विशाल जुलूस के रूप में विसर्जन किया। मां भगवती आप सभी को शक्ति दे कि आने वाले सालों में आप इससे भी विशाल पूजा करें। विनीता परमार को उनकी कई पुस्तकें लिखने के लिए सम्मानित किया गया। डॉ कविता परमार ने सभी को विजया मिलन की बधाई देते हुए आने वाले दीपावली, छठ की शुभकामना दी तथा अपने अपने इकाइयों में गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। आने वाले समय में नेतृत्व क्षमता का विकाश विषयक कार्यशाला आयोजित कर सभी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button