FeaturedJamshedpurJharkhand
केंद्रीय मंत्री पारस नाथ पारस का आरा में भव्य स्वागत

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का आरा के पावन धरती पर भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ गुड़िया पासवान जी ने पगड़ी पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा के नेतृत्व में किया गया। स्वागत समारोह में महिला प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव एडवोकेट अन्नपूर्णा कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, एवं महिला प्रकोष्ठ आरा जिला के सभी महिला पदाधिकारी शामिल हुई। उपरोक्त बातें श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ जी के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ।