ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

कृषि बिल के खिलाफ 9 माह से किसान आंदोलन पर फिर भी देश में किसी चीज की कमी नहीं : गुरुप्रीत सिंह राजा

जमशेदपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित 2 कृषि बिल के खिलाफ तथाकथित किसान पिछले 9 महीना से आंदोलन पर है फिर भी किसी चीज के देश में कमी नहीं है। यह बातें झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरप्रीत सिंह राजा ने एक प्रेस बयान जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले वैसे किसान हैं जो अधिकांश विदेशों में रहते हैं और मंडियों में दलाली करते हैं ? जो वास्तव में किसान हैं तो आज भी केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का समर्थन कर रहे हैं और अपना खेती-बाड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा 9 महीने से यदि किसान धरने पर हैं और देश में किसी प्रकार की फल, सब्जी, दूध, दही और अनाज की कमी नहीं हुई है। यदि वास्तव में सही किसान होते तो देश में खाद्य पदार्थों की बहुत कमी हो जाती। गुरुप्रीत सिंह राजा ने कहा कि पिछले 9 महीनों से आंदोलन करने वालों के कारण आम लोग काफी परेशान हुए हैं। प्रशासन परेशान हुआ है लेकिन इन लोगों की अकड़ अभी तक गई नहीं है। ये किसान नहीं बल्कि किसान के रूप में बिचौलिए हैं।

Related Articles

Back to top button