FeaturedUttar pradesh

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सफलता पूर्वक एडवांस कवान की डो प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

वाराणसी। एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महाराज विभूति नारायण अंतरंग स्टेडियम में आज एडवांस कवान की डो प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासंघ द्वारा भेजे के तकनिकी विशेषज्ञ अशोक कुमार व राजेश सैनी जी द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पर महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उनके सिद्धांतो व आज विश्व भर में अंतराष्ट्रीय अहिंशा दिवस मनाने के अहिंशा में मार्शल आर्ट खेलो की उपयोगिता पर चर्चा के साथ हुई।

जिला कवान की डो संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया की यह प्रदेश में कवान की डो का पहला आयोजन है और आगमी समय में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता कराने की कई सारी योजना है।।उन्होने यह भी बताया की कल इस एडवांस प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ कवान की डो महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सतीश ढुल व काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के महासचिव अभिमन्यु सिंह द्वारा किया गया और इसमें प्रदेश भर से 68 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेश कवान की डो संघ के सचिव अमित सिंह, संयुक्त सचिव भुवनेश शर्मा, सत्य वर्धन सिंह, रेखा मौर्या, अरशद रजा, सत्यपाल व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। उन्होंने यह भी जानकारी दी की प्रशिक्षण शिविर 3अक्टूबर को शाम 3 बजे समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button