FeaturedJamshedpur

टेलिस्कोप के द्वारा चंद्रमा, बृहस्पति, शनि , शुक्र आदि ग्रहों का दर्शन

ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी की पहल

पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी , विद्यालय प्रबंधन समिति व सामाजिक संस्था युवा के संयुक्त तत्वावधान में टेलिस्कोप के द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं , सीनियर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को चंद्रमा, बृहस्पति ,शुक्र ,शनि आदि ग्रहों को दिखाया गया। साथ ही साथ क्षेत्र में विज्ञान की सोच बढ़ाने ,अंधविश्वास को दूर करने आदि कोई विषय पर चर्चा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव डॉक्टर कन्हाई बारिक, सुजय भट्टाचार्य,लोको कृष्णा, चंदन कुंडू, जगदीश माहली, उत्तम कुमार बेरा ,हरे कृष्ण भगत ,वरुण बिशोई, प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी, उज्जवल कुमार मंडल ,भोला सरदार, मंगल पान, चंद्रकला मुंडा, मंगला माझी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button