FeaturedJamshedpurJharkhandNational

कांग्रेस के नाराज चल रहे 12 विधायक लौटेंगे रांची वापस आज, 23 से चलने वाली विशेष सत्र में होगें शामिल

नाराज विधायकों से वन टु वन मिले अखिल भारतीय राष्टीय कांग्रेस पार्टी प्रभारी सह राष्टीय सचिव केसी बेनुगोपाल

कहा पार्टी कर रही बिचार जल्द बदले जायेगें कांग्रेस कोटे से बने मंत्री

चाईबासा।मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे से बने चार मंत्रियों को बदलने की मांग को लेकर नाराज चल रहे 12 विधायकों की मांग लगभग कांग्रेस पार्टी के आलाकमान द्वारा मान लिए जाने की खबर है।वहीं कांग्रेस कोटे से बने पुराने चार मंत्री भी बदले जायेगें शीघ्र इसी आश्वासन के बाद नाराज विधायकों नें एक बार अपने पार्टी के शिर्ष नेता पर विश्वास जताते हुए अपनी नाराजगी दुर कर ली है।वहीं संभवतः अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में 23 फरवरी से चलने वाली विशेष सत्र शेषन काल में अपनी उपस्थिती भी दर्ज करायेगें। इधर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार पर जो खतरे की बादल मंडरा रही थी अब समाप्त हो गई है।मालूम हो की नाराज चल रहे 12 विधायक पीछले पांच दिनों से झारखंड छोड़ दिल्ली में सिफ्ट हो गये थे और सभी नाराज विधायक एक स्वर में अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मलिकाअर्जून खड़गे से मिलने के लिए अड़े रहे।वहीं जब नाराज विधायकों नें कह दी की जबतक हम लोगों की बात नहीं सुनी जाती और कांग्रेस कोटे से बने चार मंत्रियों को हटाया नहीं जाता और नये चेहरे को शामिल नहीं किया जाता तब तक हम लोग ना झारखंड जायेगे और ना शेषन में शामिल होगें।इस अभियान को लेकर जहां सरकार अलपमत में थी वहीं पार्टी पर इसका प्रभाव गंभीर दिख रहा था।अंतः राष्टी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी और वर्तमान राष्टीय अध्यक्ष मलिकाअर्जून खड़गे द्वारा एक कमेटी बना कर तीन स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।पहले नाराज विधायको से वार्ता करने झारखंड के य्रभारी श्री मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से वार्ता हुई संतोषजनक बात नहीं होने पर नाराज विधायक अपनी मांगों को लेकर अडे रहे।दुसरी बार राष्टीय कांग्रेस पार्टी के बड़ेानेता सह छत्तिसगढ़ के प्रभारी उमंग सिंगार राहुल गांधी और श्री खड़गे के दूत बन कर मिले नाराज विधायकों से तब उन्होनें भी विधायकों को आश्वास्त किया की आप सभी विधायकों की मांगें जायज है और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को शीघ्र बदला जायेगा।उसके बाद बुधवार को अखिल भारतीय राष्टीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी राष्टीय सचिव सह राज्यसभा सांसद केसी बेनुगोपाल नाराज विधायकों की समस्पाएं और मांगों को सुनने के लिए समय दिया गया।इसी दौरान सभी नाराज विधायकों से वन टु वन के तहत विधायकों की बातें सुनी और श्री बेनूगोपाल नें सपष्ट रूप से बारी बारी कर विधायकों को कहा की आप सभी विधायकों की समस्याओँं और शिकायतों पर पार्टी गंभीर है और पार्टी भी विचार कर रही है।जल्द ही उन मंत्रियों को बदला जायेगा यह निश्चित रहें।इस दौरान जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें जहां अपनी बातोँ को रखा वहीं सगंठन को मजबुत बनाने पर भी चर्चा किए।मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु, अनुप सिंह, दिपिका पाण्डेय, अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी सहित सभी नाराज विधायकों नें अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button