FeaturedJamshedpurJharkhandNational

कांग्रेस के खिलाफ अपराधिक साजिश है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं : प्रदीप बालमुचू

चाईबासा। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं कांग्रेस के सभी अनुसंगिक इकाई का बैंक खाता फ्रीज़ करने के विरोध में रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के 0चाईबासा कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य रूप आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचू उपस्थित रहे। मौक़े पर डॉ प्रदीप बलमुचू ने कहा की डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।मिडिया समेत सभी संस्थाऔ पर कब्ज़ा, पाटियो को तोडना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल अकाउंट फ्रिज़ करना भी ‘असूरी शक्ति `के लिए कम था, तो अब चुने हुऐ मुख्यमंत्रियों की गिरफ़्तारी भी आम बात हो गईं हैं। देश की संस्थाएं चुपचाप ये तमाशा देख रही हैं। कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते। ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री को शोभा देता है, न उनकी सरकार को। अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए, यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है। देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है। इस
मौक़े पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतम बंकिरा प्रवक्ता जगदीश सुंडी, कृष्णा सोए,दीनबंधु बोइपाई,संतोष सिन्हा,राकेश सिंह, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button