FeaturedJamshedpurJharkhand

विश्व की जननी है हमारी संस्कार शिक्षा प्रणाली – निर्मला बिष्टुपुर तुलसी भवन में आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

जमशेदपुर। रविवार को तुलसी भवन बिष्टुपुर में सेवा भारती झारखंड के तत्वावधान में प्रांतीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलीया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कार शिक्षा प्रणाली विश्व की जननी है। शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रथम कर्तव्य सेवा भारती के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस अवसर पर सेवा भारती, जमशेदपुर के विभाग सचिव प्रसेनजीत तिवारी ने बताया कि इस सेवा प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के आठ जिलों से 80 सेवाव्रती महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता है। इस वर्ग में शिक्षा, संस्कार, व्यवहारिक ज्ञान, व्यवस्था कौशल, जल-पर्यावरण संरक्षण, नेतृत्व विकास व व्यक्तित्व विकास जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है। वर्ग में योगासन, प्राणायाम समेत बैठक में बस्ती की समस्या और समाधान पर कार्यकर्ता विमर्श कर रहे। मौके पर वर्ग कार्यवाहिका डॉ रागिनी भूषण ने कहा कि हर प्रकार से भरण पोषण और सेवा कार्य करने वाली संस्था सेवा भारती द्वारा सामाजिक नवोत्थान हो रहा है। सेवा संस्कार के माध्यम से जीवन को सुंदर, उद्देश्यपूर्ण बनाने का महत्वपूर्ण संकल्पना है सेवा भारती। सेवा प्रशिक्षण वर्ग में सेवा भारती की प्रांतीय पदाधिकारी अरूणा सिंह, कंचन प्रभा, रमाकांत दूबे, वर्गाधिकारी गुहाराम, महानगर सचिव राजेंद्र प्रसाद राज, मुख्य शिक्षक अवध राम, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button