FeaturedJamshedpurJharkhand

द्रौपदी मुर्मू अनुभवी और दक्ष राष्ट्रपति साबित होंगी, प्रचण्ड मतो से विजयी होंगी: राजेश शुक्ल

बिहार के बिपक्ष के नेता तेजस्वी का बयान अमर्यादीत और निन्दनीय

जमशेदपुर: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है जिस प्रकार एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को देश मे समर्थन मिला है और जिस प्रकार सभी राज्यो मे उनका स्वागत हुआ वह अतुलनीय है। पार्टी से अलग हटकर भी उन्हे मत मिलने की सूचना आज आ रही है।

श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन भी है ने कहा है श्री मती मुर्मू एक कुशल शिक्षक रही है, विधायक एवं उड़ीसा मे मंत्री तथा झारखण्ड की लोकप्रिय और कुशल राज्यपाल रही है उनके बारे मे बिहार के बिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का बयान की श्री मती मुर्मू मुर्ति और रबर स्टाम्प है, पुरी तरह गैर जिम्मेदाराना और अमर्यादीत टिप्पणी है। जिसको कही से भी उचित नही ठहराया जा सकता है। इसके लिए उन्हे देश से क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होने जहा महिला सशक्तीकरण का अपमान किया है वही जनजाति समुदाय का अपमान किया है।

श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है की श्री मती मुर्मू प्रचण्ड मतो से विजयी होकर देश की राष्ट्रपति बनेंगी । श्री मती मुर्मू महिला सशक्तीकरण की जहा प्रतीक है वही जनजाति समुदाय से देश की राष्ट्रपति पद पर पहुचनेवली पहली महिला है। देश आज उनके राष्ट्रपति बनने की आशा से ही गौरवान्वित और प्रफुलीत है।

श्री शुक्ल ने कहा है की भाजपा ने श्री मती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाकर बेजोड़ और बेमिशाल कार्य किया। वही जहा जनजाति समुदाय को सर्वोच्च सम्मान दिया तो महिला सशक्तीकरण के प्रती अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। ऐसे मे कुछ बिपक्षी नेताओ के श्री मती मुर्मू पर अमर्यादीत टिप्पणी इस बात को दर्शाता है की वे पुरी तरह हताश और निराश है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व मे देश अब नित नया स्वर्णिम इतिहास बना रहा है और सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास को पूर्ण रुप से चरितार्थ कर रहा है। श्री शुक्ल ने श्री मती मुर्मू को जीत की अग्रिम बधाई भी दिया है।

Related Articles

Back to top button