EducationJamshedpurJharkhand

दी ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेंस से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को घरों में तिरंगा लगाने का दिया गया संदेश


जमशेदपुर: दी ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेंस के द्वारा शनिवार को अमृत महोत्सव तथा कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर” तिरंगा यात्रा” निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल ने किया। इस तिरंगा यात्रा के द्वारा लोगों को घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया। यह यात्रा कॉलेज परिसर से 8:30 बजे सुबह निकल कर उपायुक्त कार्यालय और कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय से होते हुए साकची गोल चक्कर से महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। डॉ मुकुल खंडेलवाल ने सभी विभाग के विभाग अध्यक्ष, शिक्षक- शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा सभी छात्राओं को प्रेरित किया कि हम सभी को स्वतंत्र भारत देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए हमें अपने प्राणों प्राणों की बलि देने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा हजारों की संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
इस मौके पर डॉ सुनीता बनकीरा, डॉ अरुंधति डे, अनामिका कुमार, डोरिस दास, डॉ प्रनति प्रभा एकका, डॉ मुकुल भृंगराज, प्रतिमा सिन्हा, दीपिका कुजुर, जया शर्मा, डॉ विशेश्वर यादव, सुजीत कुमार, बापट्टू दा, सुभाश्री सेन, किरण कुमारी, निशा कुमारी, वर्षा कुमारी, माधवी झा, उमेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेश महापात्रा, प्रकाश कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button