FeaturedJharkhand

कवयित्री अंकिता सिन्हा कवि सम्मेलन में परचम लहराने के साथ अब लेखन में सक्रिय

जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा कवि सम्मेलनों में परचम लहराने के साथ-साथ अब लेखन प्रक्रिया में सक्रिय हो गई है। उनकी अब तक आकांक्षा कोरोना काल के बाद मेरी दुनिया मेरी मां पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। साकची के टैगोर एकेडमी में लगे पुस्तक मेला में स्टॉल नंबर 67 सहयोग में अंकिता सिन्हा की पुस्तक कोरोना काल और मेरी दुनिया मेरी मां खूब बिक रही है। साहित्य के प्रति समर्पित अंकिता सिन्हा चौथी पुस्तक लिखने में व्यस्त हैं। और उनकी चौथी पुस्तक वर्ष 2023 में चाहने वालों के हाथों में होगी।

अंकिता सिन्हा की संक्षिप्त उपलब्धियां

अंकिता सिन्हा।निवास- जमशेदपुर झारखंड पिता का नाम-श्री राम प्रवेश प्रसाद / माता का नाम-
श्रीमति शंकुतला देवी
शिक्षा- ग्रेजुएशन। रचना विधा- कविता, ग़ज़ल शेर कहानी आलेख ,शायरी।
Email- ankita.reen121@gmail.com।
प्रकाशन-एकल काव्य संग्रह ,आकांक्षा,कोरोनाकाल,मेरी दुनिया मेरी माँ
-सहयोगी संकलन-झारखंड हिन्दी साहित्य मंच द्धारा साहित्यिक पत्रिकाओं में
सम्मान/पुरस्कार

दिल्ली, भारतीय तिरंगा गौरव बतौर स्पेशल गेस्ट आमंत्रित। लाल चौक श्री नगर काश्मीर मे झंडातोलन आदरणीय वी.के. सिंह केंद्रीय मंत्री से सम्मानित। लखनऊ लखीमपुर में अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन में अरुणिमा स्मृति अवार्ड। छत्तीसगढ़ विलासपुर में अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए और कविता पाठ कि दमदार प्रस्तुति पर सम्मान। बिहार के चंपारण में एपीजे अब्दुल कलाम कि पुण्यतिथि पर अंतरास्ट्रीय कॉनफ्रेंस में कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस अवार्ड। झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण द्वारा सम्मान। जमशेदपुर के टाउन हॉल में ईस्ट इंडिया इवेंट्स स्टार हंगामा द्वारा दिखा दे दम सिजन टू में बतौर स्पेशल गेस्ट सम्मान के साथ। कार्यक्रम में जज के रूप में नेहल चुडासमा डांसिंग मुंबई से मिस यूनिवर्स 2018, मॉडलिंग हरिहर दास, सिंगिंग श्रद्धा दास सारेगामा लिटिल चैम्प 2005। कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िसा के 128 प्रतिभागी। आकाशवाणी, दूरदर्शन रांची में कविता पाठ कि प्रस्तुति। इसके साथ ही झारखंड के भरकुंडा रांची, जमशेदपुर, बंगाल के आसनसोल, चितरंजन में हिन्दी साहित्य सम्मेलन में सम्मान। असेंबली आँफ हृमुयन राईटस एंड जस्टिस की कोलहान प्रमडल सचिव जमेशदपुर झारखंड। झारखंड हिंदी संस्कृति साहित्य मंच की सदस्य। अजय भोजपुरी युवा स्मृति साहित्यिक सम्मान दिल्ली। जमशेदपुर में राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की ओर से कायस्थ गौरव सम्मान। दिल्ली में साहित्यिक सांस्कृतिक शोध, मुंबई की ओर से अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में कवि कोकिल सम्मान। आगमन द्वारा दिल्ली ,प्राईड आँफ विमेन अवार्ड,2019 सम्मान से सम्मानित( 8 मार्च 2020)। मुम्बई अग्निशिखा मंच द्वारा अग्निशिखा अरुणोदय सम्मान से सम्मानित। शकुंतला हिन्दी साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष।

Related Articles

Back to top button