Uncategorized

कल्याण गुरुकुल चाईबासा के दौरे में पहुंचे जमशेदपुर के तीस मुखिया



तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा । रविवार को गुरुकुल चाईबासा में कल्याण गुरुकुल जमशेदपुर के प्राचार्य एम के शर्मा के अध्यक्षता में जमशेदपुर से गोलमुरी, जुगसलाई प्रखंड के ३० मुखिया लोगों ने कल्याण गुरुकुल चाईबासा गुरुकुल का दौरा किया। चाईबासा गुरूकुल पहुंचते ही कल्याण गुरुकुल के प्रिंसिपल एवं छात्राओं द्वारा सभी मुखिया का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुखिया अपने दौरे के दौरान उन्होंने गुरुकुल की दैनिक दिनचर्या की व्यापक जानकारी हासिल की और प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बारे में गहन चर्चा की। उन्होंने छात्राओं की रहने की स्थिति और कर्मचारियों की तकनीकी विशेषज्ञता के बारे में भी पूछताछ की। सभी मुखिया लोगो की टीम ने विभिन्न प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं का निरीक्षण छात्राओं के साथ बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अनुभवों को प्रदर्शित करने वाली उनकी प्रस्तुतियों से प्रभावित हुए। उन्होंने छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सराहना की। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अधिक से अधिक छात्र एवम् छात्राओं को गुरुकुल भेजेंगे जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा ।

Related Articles

Back to top button