FeaturedJamshedpurJharkhand

कुलविंदर सिंह को भ्राता शोक

जमशेदपुर। अधिवक्ता एवं पत्रकार कुलविंदर सिंह को भ्राता शोक हुआ है। उनके 61 वर्षीय भाई सुरेंद्र सिंह का निधन लंबी बीमारी के कारण हो गया। 5 नवंबर को अंतिम अरदास होगी।
बाबा निरंजन सिंह एवं बाबा दविंदर सिंह के अरदास के उपरांत भुइयांडीह बर्निंग घाट में पार्थिव देह को अग्नि को समर्पित कर दिया गया। वे पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अंतिम यात्रा में तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब के जनरल सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह, प्रेस क्लब का जमशेदपुर अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, भाजपा नेता रतन महतो, महासचिव परमजीत सिंह काले, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह भामरा, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह वालिया, पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह, पूर्व इंदर सिंह इंदर अवतार सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू और चंचल भाटिया, रामानुज शर्मा, सुखविंदर सिंह राजू, राजद नेता विजय विभार, नानक सिंह, चेयरमैन करतार सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button