FeaturedJamshedpur

भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती


सेन्हा भाटाचार्य
जमशेदपुर;प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज भाजयुमो गोलमुरी मंडल द्वारा टिनप्लेट इवनिंग क्लब में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सभी कार्यकर्ता बारी-बारी से उनके चित्र में पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के महामंत्री अभयानंद सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मिथलेश सिंह यादव एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री अजय सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पप्पु कुमार,राकेश गिरी,हन्नी परिहार,पीयूष इशु,सुमाल्या मुखर्जी,अभिषेक कुमार,पिजुस पॉल,शेखर पांडे एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल के उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने किया.

Related Articles

Back to top button