FeaturedJamshedpurJharkhandNational

कमारहातु में मागे पर्व के अवसर पर मसकल फाउंडेशन के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया अयोजन

चाईबासा।सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में मागे पर्व के अवसर पर मसकल फाउंडेशन के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया।प्रतियोगिता में बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों के लिए विभिन्न स्पर्धाएं हुई।
जूनियर बालिकाओं के 100 मीटर की दौड़ में जीया देवगम,फूल देवगम और सुष्मिता देवगम ने जीता।वहीं बालक वर्ग में देवेन्द्र बारी,बिरसा देवगम और राजू सावैयां ने जीत हासिल किया। पुरुषों के गोला फेंक स्पर्धा में लव किशोर पुरती, मुन्ना कुलडी और निस्तर देवगम ने बाजी मारी। जबकि युवा का लंबी कूद में मोरन देवगम, मुन्ना कुलडी और मनीष तुबिद ने विजेता रहे।
सामान्य ज्ञान (कक्षा 6 से 8)प्रतियोगिता में नीलम हेस्सा, राजलक्ष्मी देवगम और राम देवगम ने जीता। वहीं 3 से 5 कक्षा समूह में किशोर देवगम, महेंद्र देवगम और सूरज बी. तुबिद विजेता रहे। जबकि 9 से 10 कक्षा समूह में परगना हेस्सा,शिवचरण बानरा और राहुल गोप ने बाजी मारा।
जूनियर बालकों के 50 मीटर की दौड़ में प्रिंस गोप,मनीष देवगम और विशाल देवगम विजेता बने। पुरुष वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में सन्नी इचागुटु,रवि अंगारिया और मोरन सिंह आल्डा विजेता रहे। महिलाओं के म्यूजिकल चेयर रेस में लक्ष्मी बिरुली,सोनामुनी देवगम और नीतिमा बानरा विजेता बनी। वहीं पुरुष वर्ग में तुराम देवगम, संजीव कुमार बिरुवा और महावीर कालुंडिया ने जीता। बच्चियों के जलेबी रेस में मोंगली तांती, सुमित्रा देवगम और भूमिका देवगम ने जीत हासिल किया। जबकि बच्चों में प्रधान देवगम,सालुका सावैयां और कृष्णा बानरा ने बाजी मारा।रिले दौड़ में टाटा कॉलेज, अर्जित ग्रुप और दीपक ग्रुप ने जीता। ऊंची कूद में सुमन देवगम, महेंद्र देवगम और अजीत देवगम ने जीता। 200 मीटर की दौड़ में शंभू गोप,तुरी बानरा और पंकज देवगम जीते। वहीं 100 मीटर की दौड़ में अर्जित बारी,तुरी बानरा और मुन्ना कालिंदी ने जीत हासिल किया।
विजेता प्रतिभागियों को वैज्ञानिक सहायक,बार्क,मुंबई पाइकिराय देवगम, ग्राम मुंडा बिरसा देवगम,सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सोना राम देवगम,लादू देवगम,सोना सिंह देवगम,दीनबंधु देवगम,सुरजा देवगम,मनीषा देवगम,सरिता देवगम,विमल किशोर बोयपाई, समाजसेवी सुरेन्द्र पुरती,वीरसिंह बुड़ीउली,भीम सिंह देवगम,पोनामी सावैयां,अर्जुन देवगम,सिकंदर बुड़ीउली जगन्नाथ हेस्सा,लालसिंह तामसोय आदि मसकल फाउंडेशन के सदस्यों के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सोमय देवगम,सामु,कृष्णा देवगम,राजेश देवगम,तुराम देवगम,मंत्री देवगम,संजीव देवगम,पीयूष देवगम,सागर देवगम,ललिता देवगम,निस्तर देवगम,सरिता देवगम,जयंती पाड़ेया,रंजू तिरिया,अभय देवगम,पतोर देवगम,मुन्ना देवगम,अमन देवगम,नरेंद्र बारी,मुकुंद बानरा एवं कमारहातु के सभी युवाओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button