FeaturedJamshedpurJharkhand

कमलेश कमल ने स्वयं हस्ताक्षरित पुस्तक भाषा संशय-शोधन जमशेदपुर के विद्वान साहित्यकारों को प्रदान किया

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा जमशेदपुर के मूर्धन्य साहित्यकारों हेतु अत्यंत उपयोगी पुस्तक भाषा संशय-शोधन उपलब्ध करवाया गया। अत्यंत हर्ष की बात हुई कि इस पुस्तक के लेखक श्री कमलेश कमल ने अपने हाथों से शुभकामना संदेश लिखकर पुस्तक 32 साहित्यकारों को प्रदान किया। इस अवसर उन्होंने अनेक प्रचलित शब्दों की अशुद्धि की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया, एवं हिन्दी भाषा सेवियों से आह्वान किया कि वे भी अपनी लेखनी से हिन्दी भाषा में आ गए कमियों को दूर करने में अपना योगदान दें ।
पुस्तक प्राप्त करने वालों में विशेष रूप से प्रसेनजित तिवारी, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी, मामचंद अग्रवाल बसन्त, डॉ अजय ओझा, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, सुरेश चंद्र झा, नीता सागर चौधरी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, शकुंतला शर्मा, माधवी उपाध्याय, पूनम महानंद, जितेंद्र कुमार शुक्ला, बसंत कुमार, राकेश पाण्डेय, पूनम शर्मा ‘स्नेहिल’, धर्मचंद पोद्दार, राजेश चरण, क्षमाश्री दुबे, शिप्रा सैनी मौर्या, अजय प्रजापति एवं अन्य रहे।

Related Articles

Back to top button