FeaturedJamshedpur

फाफामऊ।शुक्रवार को फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल जी ने गोहरी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर महिला मोर्चा की तरफ से सांसद श्री मती केशरी देवी पटेल जी का अंगवस्त्रम पहना कर व तलवार देकर भव्य स्वागत किया। सांसद केशरी देवी पटेल जी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया, महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बधाई की पात्र हैं।इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रूपम त्रिपाठी, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, अन्तिमा शर्मा,किरण त्रिवेदी, सत्या त्रिपाठी, उर्मिला पटेल,आलोक पाण्डेय,पंकज पाण्डेय,सुभाष पटेल,संजय तिवारी,चन्द्रिका पटेल,अंकुश पटेल,सांसद मीडिया प्रभारी भाजपा नेता उमेश तिवारी,सुरेश चौरसिया,गुड्डू राजा,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button