FeaturedJamshedpurJharkhand

संजीव श्रीवास्तव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त

जमशेदपुर: मजदूर नेता झारखंड प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव श्रीवास्तव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कमेटी में महासचिव नियुक्त किया गया है। इस संदर्भ में श्री केसी वेणुगोपाल जी संगठन महामंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी की सहमति से एक पत्र जारी किया है। आज जारी इस कमेटी में संजीव श्रीवास्तव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है। संजीव श्रीवास्तव ने सन् 1999 से अपनी ट्रेड यूनियन की राजनीति शुरू की।
वर्ष 1999 में लाफार्ज इंडिया एंप्लाइज यूनियन के कोषाध्यक्ष बने। तदुपरांत वर्ष 2004 में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किए गए। 2007 में जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महामंत्री नियुक्त किए गए। उक्त कमेटी में 2014 तक संजीव श्रीवास्तव जी रहे। उसके पश्चात 2016 में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुखदेव भगत की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव नियुक्त किए गए। 2020 में झारखंड प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आज जारी कमेटी में संजीव श्रीवास्तव को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो संजीव श्रीवास्तव इसके अलावा शहर की कई यूनियनों के पदाधिकारी है एवं इसके अलावा कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं जेसीपी इंप्लाइज यूनियन (नुवोको सीमेंट ) , दी होटल कैंटीन एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन , झारखंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन से जुड़े हुए हैं।
अपने मनोनयन पर संजीव श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया हैl संजीव श्रीवास्तव ने विशेषकर सीडब्ल्यूसी मेंबर एवं सिक्किम नागालैंड त्रिपुरा के प्रभारी जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे का आभार प्रकट किया है। श्रीवास्तव ने कहा है कि आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा एवं पार्टी को मजबूत करने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा नौजवानों और मजदूरों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button