EducationFeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

एम बी एन एस कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम,250 गरीब लोगों के बीच वस्त्र का वितरण, कराया गया भोजन

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त आसनबनी स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। देशभक्ति गीतों पर छात्राओं ने तिरंगे झंडे के साथ नृत्य किया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आसपास के इलाकों के ढाई सौ लोगों के बीच कंबल, साड़ी और धोती का वितरण किया गया। परिसर में आने वाले सभी लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डायरेक्टर विवेक सिंह, अनुपा सिंह मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button