FeaturedJamshedpurJharkhandNational

एम जी एम थाना अंतर्गत बालीगुमा टोला खिकड़ीघुटू में खूंटाव सम्पन्न हुआ

सर्वप्रथम बैल को महिला के द्वारा चुमावन किया गया।इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्र से खूंटाव प्रारंभ किया गया।
इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि पशुधन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है सोहराय पर्व।समग्र मानव जाति के विकास में पशुधन का महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए उन्हें आभार किया जाता है।सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैल के मालिक को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम जितेन सोरेन, द्वितीय चमन सोरेन, तृतीय राबुड़ सोरेन। सर्वश्रेष्ठ चरहाव वीर करन मार्डी को प्रथम और द्वितीय जितेन सोरेनको दिया गया।सोहराय नृत्य में प्रथम सुमित्रा मार्डी,द्वितीय सोनाली मुर्मू, तृतीयमीरु हांसदा तथा सोहराय गाना में प्रथम बिमोली मार्डी को पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मदन मोहन सोरेन, नायके बाबा मोहन हांसदा, भगीरथ सोरेन, हाड़ीराम सोरेन,सनातन टुडू, राखल सोरेन, पप्पू सोरेन,पोरान सोरेन,,गांधी सोरेन सुकलाल हांसदा, शैलेश सोरेन,सोकेन सोरेन, फुदन मुर्मू, दुर्गा सोरेन, गुमदि टुडू, जिपा सोरेन, होपोन सोरेन,सुफल सोरेन, नोगा सोरेन,हराधन हांसदा, चमन सोरेन, लखाई सोरेन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button