JamshedpurJharkhand

एमवे इंडिया 100 प्रतिशत प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बना

जमशेदपुर। देश में सबसे बड़ी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया अपने विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व संग्रहण के आधार पर 100 प्रतिशत पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन करने और एमवे विनिर्माण सुविधा में उत्पन्न 100 प्रतिशत प्री-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकल करने के बाद प्री और पोस्ट कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल कंपनी बन गई है। कंपनी ने 800 मीट्रिक टन पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट संग्रह और रिसाइकल किया है, जो 5 करोड़ यूनिट से अधिक प्लास्टिक प्रोडक्ट वेस्ट के प्रबंधन के बराबर है जिसमें विभिन्न आकार की बोतलें, ट्यूबें, कैप, जार और पाउच शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसने प्री-प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रलिटी प्राप्त करने के लिए अपने विनिर्माण संयंत्र में 100 प्रतिशत खतरनाक प्रोडक्ट्स और प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकल इस्तेमाल किया है। इस संबंध में एमवे इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, रेगुलेटरी अफेयर्स, आदिप रॉय ने कहा कि एक जिम्मेदार कॉर्पाेरेट के रूप में एमवे इंडिया प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकरण कराने वाले देश के पहले ब्रांड में से एक है।

Related Articles

Back to top button