ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNationalUttar pradesh

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के, लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए “एक दिन एक विधानसभा प्रवास” कार्यक्रम

चाईबासा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के, लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए “एक दिन एक विधानसभा प्रवास” का कार्यक्रम के अनुसार, सिहभूम लोकसभा के सराईकेला विधान सभा में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्य्क्ष बाबूलाल मरांडी, लोकसभा प्रत्यासी सांसद गीता कोड़ा, सुबोध सिंह गुड्डू , विधानसभा स्तर प्रवास पर शामिल हुए।कल दिनांक 1अप्रैल को चाईबासा विधानसभा में लोकसभा सह संयोजक पूर्व विधायक शशि सामड लोकसभा कार्यालय मधु बाजार चाईबासा में,चक्रधरपुर लोकसभा में लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, मोदी आहार कार्यालय चक्रधरपुर में,मनोहरपुर विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती शिशु मंदिर निश्चिन्तपुर में, जग्गनाथपुर विधानसभा में लोकसभा प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष दिनेशानन्द गोस्वामी जग्गनाथपुर बाजार में और 2 अप्रैल को मझगाँव विधानसभा में प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद कुमारडूंगी में विधानसभा स्तर पर प्रवास कर, पार्टी के संगठात्मक कार्यक्रमो और अभियानों की समीक्षा करेंगें।जिसमे लाभार्थी सम्पर्क,नव मतदाता ,सेल्फ हेल्प ग्रुप संपर्क, मोर्चों के अभियान, विकसित भारत संकल्प पत्र संग्रह,प्रधानमंत्री जी के प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आग्रह पर बूथ स्तर पर किये जा रहे प्रयासों,सभी बूथों में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम व अभियान शामिल हैं।बैठक में बूथों पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने पर शक्ति केंद्रों के संयोजक ,सह संयोजक,बूथ अध्य्क्ष के साथ योजना बनाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button