FeaturedJamshedpurJharkhand

तैलीय साहू सभा की ओर से राकेश साहू को मिला सम्मान पत्र


जमशेदपुर। झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश इकाई द्धारा समाज एवं जनहित में अच्छे कार्य करने पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष राकेश साहू को सम्मान पत्र देकर स्वागत किया गया। रविवार को रांची बैंकट हॉल में झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी की मीटिंग एवं महा दानवीर भामाशाह जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद सहित प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप एवं प्रदेश महामंत्री मदन प्रसाद के हाथों राकेश साहू समेत पुरे राज्य के छह जिलाध्यक्षों को सममान पत्र मिला। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 18 जिलाध्यक्ष शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मिथलेश साहू, संतोष साहू, सिद्धगोरा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज साहू, श्रवण साहू, अमन साहू मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button