FeaturedJamshedpurJharkhand

एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन (NITJAA) का पहला चुनाव संपन्न हुआ

जमशेदपुर।प्रतिष्ठित संस्थान एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन का जमशेदपुर चैप्टर का चुनाव हुआ। ”
विदित हो कि एन आई टी जमशेदपुर देश के एक बड़ा प्रतिष्ठित और अग्रणी संस्थानों में से एक हैं। यह संस्थान १५ अगस्त १९६० में आदित्यपुर, जमशेदपुर में शुरू किया गया था।४० हजार से ज्यादा इंजीनियर यहां से सफल होकर अपने देश और विदेशों के हर क्षेत्र में अपनी सेवाये दे रहे हैं। यहा के इंजीनियर ऊंचे पैकेज पर देश और विदेशों में नौकरी पा रहे हैं और प्रवीणता एवम गुणवत्ता के फलस्वरूप संस्थान का नाम देश के प्रतिष्ठित संस्थान में दर्ज हैं। यह संस्थान लगातार नई ऊंचाई छूती जा रही है।
एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन (NITJAA) (निटजा)) का गठन सितंबर २०२१ में, संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार (१९७३ बैच) के नेतृत्व में किया गया था । संस्था के १५ से अधिक देशों में नियमित सदस्य हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं । आर आई टी के प्रथम सत्र (१९६०) के भूतपूर्व छात्र श्री प्रफ़ुल्ल पानीग्रही जी संस्था के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं । जितेन्द्र जी एवं प्रफ़ुल्ल जी के फिछ्ले ४० वर्षों से अधिक समय से अमेरिका में रहते हुए भी उनका एन आई टी जमशेदपुर के प्रति लगाव बहुत ज्यादा हैं और लगातार संस्था के लिए तन मन धन से समर्पित हैं । एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन जमशेदपुर चैप्टर के लिए पहली बार चुनाव करवाया हैं। अब चुने हुए पदाधिकारी और एडवाइजरी कमिटी मिलकर जमशेदपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस पहले चुनाव में एन आई टी जमशेदपुर चैप्टर के लिए निम्नलिखित एलुमनी को चुना गया हैं :-

१.अध्यक्ष- अनिल कुमार शुक्ला, १९८४ बैच इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
२. सचिव- संदीप मिश्रा १९८९ बैच मैकेनिकल इंजीनियरिंग
३. फाइनेंशियल कंट्रोलर- रोशन कुमार, २००६ बैच प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
कार्यकारणी कमिटी सदस्य:-
1.राजीव शुक्ला १९९७ बैच , कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
२.मृणाल कांति पाल – १९९६ बैच मेटालर्जीकल इंजीनियरिंग
३.मनोज कुमार सिंह १९८५ बैच मैकेनिकल इंजीनियरिंग। ४. हरी दर्शन सिंह १९८५ बैच कंप्यूटर साइंस एम सी ऐ। ५. डाक्टर राम कृष्णा १९९५ बैच मेटालर्जीकल इंजीनियरिंग। ६. डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार १९८९ बैच सिविल इंजीनियरिंग। स स्नेह और अभिनंदन के साथ
कर्नल आर पी सिंह
सचिव
एलुमनी वेलफेयर
ग्लोबल गवर्निंग बॉडी
एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन(निटजा)

Related Articles

Back to top button