FeaturedJamshedpurJharkhandNational

एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन का जमशेदपुर चैप्टर का चुनाव ८ जून से १० जून के बीच और रिजल्ट १२ जून को

जमशेदपुर। एन आई टी जमशेदपुर देश के एक बड़ा प्रतिष्ठित और अग्रणी संस्थानों में से एक हैं। यह संस्थान १५ अगस्त १९६० में आदित्यपुर, जमशेदपुर में शुरू किया गया था। ४० हजार से ज्यादा इंजीनियर यहां से सफल होकर अपने देश और विदेशों के हर क्षेत्र में अपनी सेवावे दे रहे हैं। यहा के इंजीनियर ऊंचे पैकेज पर देश और विदेशों में नौकरी पा रहे हैं और प्रवीणता एवम गुणवत्ता के फलस्वरूप संस्थान का नाम देश के प्रतिष्ठित संस्थान में दर्ज हैं। यह संस्थान लगातार नई ऊंचाई छूती जा रही है।
एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन जमशेदपुर चैप्टर के लिए पहली बार चुनाव करवा रही हैं। चुनाव के बाद, चुने हुए पदाधिकारी, जमशेदपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह पहला मौका हैं जब एन आई टी में, जमशेदपुर चैप्टर के लिए निम्नलिखित पदो का चुनाव हो रहा हैं:-
१. अध्यक्ष
.२. सचिव
३. फाइनेंशियल कंट्रोलर
४. कार्यकारणी कमिटी
सदस्य-६
चुनाव का शेड्यूल इस प्रकार हैं:
१. नॉमिनेशन दिन — २ और ४ जून २०२४ के बीच
2. नाम वापस लेने के दिन- ६ जून २०२४
3. वोटिंग के दिन– ८ और १० जून के बीच
4. रिजल्ट — १२ जून २०२४ को
इसमें सभी लाइफ मेंबर ही वोट डाल सकते हैं। सभी लाइफ मेंबर से अनुरोध हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर अपने वोट का इस्तेमाल कर सुयोग्य प्रतिनिधियों को चुने जो एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन जमशेदपुर चैप्टर को एक नई ऊंचाई पर ले जाकर कृतिमान स्थापित करेगा।
स स्नेह और अभिनंदन के साथ

कर्नल आर पी सिंह
सचिव एलुमनी वेलफेयर ग्लोबल गवर्निंग बॉडी
एन आई टी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन।

Related Articles

Back to top button