AccidentFeaturedJharkhand

ऊंचाई से गिरने से रेप का आरोपी बंदी, बुरी तरह हुआ जख्मी रिम्स रेफर

बोकारो -ऊंचाई से गिरने से रेप का आरोपी बंदी वह बुरी तरह हुआ जख्मी, स्थिति गंभीर हायर सेंटर किया गया रेफर।
गुरुवार को चास मंडल कारा के विचाराधीन कैदी महादेव रजवार ऊंचाई से गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले जाया गया। वहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी से आज मिलने उसकी मां और बहन मंडल कारा गेट पर आए हुए थे इसी दौरान परिवार वालों के साथ बहस हुई जिसके बाद जेल सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर ले जाने का काम किया । अनुमान लगाया जा रहा है कि गुस्से मे आकर कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।इसको जेल प्रशासन अभी कुछ बोलने से इंकार कर रहा है। जेल सुपरीटडेंट अनिमेष चौधरी ने बताया कि इस संबंध में अन्य बंदियों से पूछताछ की जा रही है कि बंदी महादेव रजवार को चोट कैसे लगी है। ठोस जानकारी मिलने पर इसकी जानकारी साझा की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में 18 अगस्त 2022 से चास मंडल कारा में बंद है।

इधर सदर अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि बंदी को गंभीर चोट लगी है।इतना गंभीर चोट ऊंचाई से गिरने से ही लग सकती है। इस बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बंदी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया है।
-डॉ संजय कुमार, चिकित्सक सदर अस्पताल बोकारो

Related Articles

Back to top button