FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गम्हरिया गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहब का प्रकाश उत्सव मनाया गया

गम्हरिया सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा कमेटी एवं सिख स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया इस मौके पर सिख नव जवान सभा द्वारा केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह चंचल सिंह अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला हरजिंदर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू जसपाल सिंह को साल भेंट कर सम्मानित किया गया प्रधान भगवान सिंह अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश उत्सव की समूह साथ संगत को बधाई दी एवं गुरु ग्रंथ साहिब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का अनुरोध किया कार्यक्रम का संचालन पटवंत सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन सिख नौजवान सभा के प्रधान जगजीत सिंह जग्गी द्वारा किया गया इस विशेष मौके पर गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह चंचल सिंह सतवंत सिंह निर्मल सिंह सौदागर सिंह जरनैल सिंह भूपेंद्र सिंह स्त्री सभा की प्रधान राजेंद्र कौर आदि कई लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button