FeaturedJamshedpurJharkhand
		
	
	
जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को राजेश शुक्ल ने सम्मानित किया, काली पूजा की दी शुभकामना

जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज भारत सरकार के जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के निवास घोड़ाबांधा जाकर उन्हें काली पूजा की शुभकामना दी और प्रसाद ग्रहण किया।
शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भी है ने मुंडा को पुष्प गुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शुक्ल के साथ कई प्रमुख अधिवक्ता भी थे। मुंडा ने शुक्ल का आभार जताया।
				
