FeaturedGOVERMENTJamshedpur

वरिष्ठ नागरिकों ने किया विधायक सरयू राय का सम्मान

जमशेदपुर; बजे टेल्को राम मंदिर के प्रांगण में जमशेदपुर पूर्व के कर्मठ और जुझारू विधायक सरयू राय के जन्मदिवस पर इस क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामाधार सिंह भूतपूर्व कार्यकारी अध्यक्ष,टेल्को वर्कर्स यूनियन, अरविंद विद्रोही,अध्यक्ष जिला भोजपुरी परिषद, यमुना तिवारी, चंद्रभान सिंह महामंत्री टेल्को राममंदिर , सुबोध श्रीवास्तव (कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री) भोला मंडल, इंद्रजीत सिंह रामेश्वर सिंह, के के मिश्रा, मंजू सिंह विकास गुप्ता, रूबी सिंह राजेश्वर सिंह, चंदेश्वर शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। विधायक जी को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र प्रधान कर उनके अच्छे भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विधायक सरयू राय ने सभी लोगों को उनके सहयोग और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

विधायकने वहाँ पूजा अर्चना भी की और भजनसंध्या में भी भाग लिया। समारोह टेल्को बिरसानगर और टी आर एफ नगर के वरिष्ठ नागरिकों के सौजन्य से आयोजित किया गया।इसके आयोजन में इंद्रजीत सिंह का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button