ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

इनर व्हील क्लब ने स्कूल में लगाये 20 फलदार पौधे


जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ जमशेदपुर जेस्ट द्धारा पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर आदित्यपुर दिंदली बाज़ार स्थित मध्य विधालय में 20 फलदार पौधे लगाये। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय क्लब की ओर से मिले हुए यह कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीति गोयल ने क्लब की अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संपन्न किया। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण इतना महत्वपूर्ण है कि हर व्यक्ति इसमें बदलाव ला सकता है। प्रदूषण को कम करके और पृथ्वी को स्वस्थ रखकर, हम आने वाले वर्षों तक ग्रह पर रहना जारी रख सकते हैं। हमें अपने ग्रह का ख्याल रखना चाहिए और संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषित पृथ्वी न मिले।

Related Articles

Back to top button