FeaturedJamshedpur

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे रोटी बैंक द्वारा संचालित जमशेदपुर महिला शक्ति मंच ने भुइयांडीह मे महिला दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय समुदाय से रूस यूक्रेन युद्ध बंद कराने क़ी अपील

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे रोटी बैंक द्वारा संचालित जमशेदपुर महिला शक्ति मंच ने भुइयांडीह मे महिला दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय समुदाय से रूस यूक्रेन युद्ध बंद कराने क़ी अपील करते हुए विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना सभा किया | इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप मे रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से रसिया एवं युक्रेन युद्ध रोकने हेतु पहल करने क़ी मांग क़ी है | उन्होने कहा रूस जैसे शक्तिशाली देशो क़ी दादागिरी को समाप्त किया जाना चाहिए | विश्व समुदाय को ऐसे गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए कड़े क़ानून बनाना चाहिए, ताकि विश्व शान्ति कायम रह सके | उन्होने बताया कि युद्ध से पुरे विश्व समुदाय को खतरा है इसके बावजूद भी पूरी दुनियां इस भीषण युद्ध मे तमाशबीन बनी हुई है औऱ उक्रेन बर्बाद होता जा रहा है | कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्षा मंजू शर्मा ने की उन्होने बताया कि आज महिलाये सभी क्षेत्रो मे आगे है, नारी पुरुषो से किसी मामले मे महिलाये कम नहीं रह गयीं है, अनिमा दास,वंदना मोदक, सरोज देवी रीना दास, सावित्री देवी ने महिलाओं से जुड़े सामाजिक अपराध पर अपनी बात रखी औऱ सरकार को क़ानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की | कार्यक्रम का संचालन सुमित्रा कुमारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीमा देवी ने किया | कार्यक्रम मे माया देवी, लक्ष्मी देवी, माधुरी देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, सोमवारी सहित काफ़ी संख्या मे सदस्यों ने भाग लिया |

Related Articles

Back to top button