FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सनातन धर्म का क,ख,ग,नहीं जाने वाले लोग भी प्रभु राम और सनातन पर बोल रहे हैं: लक्ष्मी सिन्हा

बिहार (पटना) समाजसेवी श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम पूरे विश्व के अराध्य हैं। राम नाम से ही शांति, संतुष्टि और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। बिहार भगवान राम की ज्ञान स्थली है। यहीं प्रभु राम का ससुराल भी है। मां सीता का प्राकट्य बिहार में ही हुआ था। बिहार ने हर कालखंड में देश का शक्ति प्रदान की है। आगे श्रीमती सिन्हा ने कहा कि बिहार तप, त्याग, विद्या और संघर्ष की भूमि है। हमें नेताओं के बयान से मतलब नहीं है परंतु सनातन धर्म का क,ख,ग, नहीं जानने वाले लोग भी प्रभु राम और सनातन पर बोल रहे हैं। सनातन की शक्ति को पूरी दुनिया जानती है। कुछ लोग बड़े नेता बनने के लिए देश की आत्मा पर प्रहार कर रहे हैं, इसका परिणाम उन्हें मिलने वाला है। 500 वर्ष बाद प्रभु श्रीराम अपने घर आ रहे हैं पूरी दुनिया 22 जनवरी को दीपावली मनाएगी।

Related Articles

Back to top button